Uncategorizedअमरोहाउत्तरप्रदेश

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने किया प्रदर्शन 

राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। अमरोहा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज, जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित विभिन्न जनहित एवं छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं सामाजिक साथियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया , इस मौके पर भीम आर्मी जिला संयोजक विकेश कुमार, आसपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल प्रभारी प्रशांत अम्बेडकर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत फौंदापुरिया, सैय्यद मसरूर, प्रशांत सागर, देवेंद्र बैसला, सरताज मलिक, प्रयांशु सिंह, फहीम मंसूरी, सौरभ राज, फारूक मंसूरी, विनीत गौतम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!