अमरोहाउत्तरप्रदेशगाजियाबादबरेलीबिजनौरबुलंदशहरमथुरामुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरामपुरलखनऊवाराणसीशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरहापुड़

21 उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं अचीवर्स को मिला सम्मान

2 अगस्त को दिल्ली में हुआ ‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ एवं ‘द अचीवर्स – इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6’ का भव्य लोकार्पण

नवनीत अग्रवाल 

नई दिल्ली। समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से ARK फाउंडेशन एवं धर्मार्थ समर्पण न्यास द्वारा जीव एकता फाउंडेशन और कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से 2 अगस्त 2026 को भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में ‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा को समर्पित 21 उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं अचीवर्स को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका नीलिमा ठाकुर द्वारा संकलित कॉफी टेबल बुक ‘द अचीवर्स – इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6’ का लोकार्पण रहा। इस पुस्तक में देश के 30 प्रेरणादायी अचीवर्स की संघर्ष, सेवा और सफलता की वास्तविक जीवनगाथाओं को स्थान दिया गया है।

कार्यक्रम की थीम “समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ” रही। देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर, बरेली मांगे राम चौहान, दिल्ली हाईकोर्ट के एसपीपी न्यायिक मजिस्ट्रेट (क्लास-I) डॉ. रविन्द्र कुमार पाहुजा, पीसीएस अधिकारी प्रो. (डॉ.) शरद कुमार वर्मा तथा डॉ. विजया लक्ष्मी गुप्ता (डिप्टी जेलर, गाजियाबाद) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में आदेश गुप्ता, डायटीशियन मीनाक्षी अनुपम, संजय शर्मा (जीव एकता फाउंडेशन), राजेश चौहान, नीतू सैनी, स्वाति त्रिपाठी, कविता, श्वेता मिश्रा (योगानोमी वेलनेस), योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी, शीशपाल गुर्जर, मोनिका गुप्ता, भागेश सिंह, हनी सहगल ,दीपक पांडे, अरविंद चक्रवाल, प्राची वी. रायजादा, विकास चौहान एवं सविता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं इताशा मिश्रा, काशवी मुद्गिल एवं अनीस की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।

कॉफी टेबल बुक में पद्मश्री संतोष यादव, अजीत प्रताप सिंह, मांगे राम चौहान, प्रदीप सिंह, डॉ. विजया लक्ष्मी गुप्ता, रीता जयरथ, रीता अरोड़ा, गगनदीप जांगिड़, प्रो. एम.एन. हुड्डा, कल्याण ट्रस्ट, नीति तोमर, अंशिका सिंह, मनप्रीत कौर, अभिनव चौधरी, प्रिया सिंह, परेशा पी वर्मा , विनोद कुमार सिंह, सुभाष डावर, डॉ. आशीष अनेजा तथा प्रो. राजेश चौहान सहित अनेक प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की जीवनगाथाएँ प्रकाशित की गई हैं।

कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण मोनिशा मेकओवर द्वारा प्रस्तुत “नारी शक्ति” विषयक विशेष फैशन शो रहा, जिसकी दर्शकों ने सराहना की।

इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत कपिल गुर्जर, गीता गुप्ता, सचिन दानोदा, देव राजपूत, योगिनी वान्या शर्मा, लता सहरावत, सत्य प्रकाश, रोहित उपाध्याय, सुनील राठौड़, देशवीर नैन, धीरज सिंह चौहान, विनोद कुमार, राम कुमार शर्मा, शिव कुमार प्रधान, लोकेश कुमार, विकास सिंह एवं सुमनलता को सम्मानित किया गया। वहीं देवदूत वानर सेना संगठन को ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवॉर्ड से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के वास्तविक नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और उनकी प्रेरणादायी कहानियों के माध्यम से युवाओं को सेवा, समर्पण एवं उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!