गजरौला में जादूगर ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण का संदेश
उत्तर प्रदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा। रेलवे स्टेशन गजरौला पर उत्तर प्रदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपनी गाड़ी में गोल्ड मेडलिस्ट सम्राट मैजिशियन.सम्राट द्वारा पेड़ों की रक्षा तथा नए पेड़ लगाने के बारे में जादूगर द्वारा जादू दिखा कर सभी को बांधकर रखते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने तथा उसकी रक्षा करने का संदेश दिया साथी जादूगर वन्य या खेत पर बाघ जैसेजंगली जानवरों से बचाव के मंत्र भी दिए और उपस्थित भीड़ को पेड़ वितरित किए
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एल सी गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन तथा राष्ट्रीय सचिव नवीन गर्ग द्वारा एक स्मृति चिन्ह पर्यावरण टीम को देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, सुरेश अरोड़ा, बबलू रस्तोगी, अनिल सिंघल सहित आसपास के कई लोग उपस्थित रहे।




