अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरलाइफस्टाइलवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
ग्रेटर नोएडा में The Blessed Ones का 8वां सेंटर लॉन्च
130 से अधिक प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम देगी सेवाएं

नवनीत अग्रवाल
ग्रेटर नोएडा। विशेष शिक्षा और थेरेपी के क्षेत्र में अग्रणी संस्था The Blessed Ones ने ग्रेटर नोएडा (बीटा-II) में अपने 8वें सेंटर का भव्य उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया। यह नया केंद्र विशेष जरूरतों वाले बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जो क्षेत्र के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और उम्मीद बनकर उभरा है।
इस सेंटर में 130 से अधिक प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम द्वारा एक ही छत के नीचे 7 से अधिक इंटीग्रेटेड थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां ऑटिज़्म, ADHD, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी, GDD सहित विभिन्न विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों को व्यक्तिगत और समूह आधारित थेरेपी के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा।संस्था के अनुसार, यह सेंटर एक समग्र (holistic) देखभाल मॉडल पर आधारित है, जिसमें बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर समान रूप से ध्यान दिया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर (हाउसिंग), बरेली मांगे राम चौहान, आलोक सिन्हा (IAS सेवानिवृत्त), अमिताभ वर्मा (IAS सेवानिवृत्त), अमितेज प्रियदर्शी (संस्थापक – The Blessed Ones एवं Coables.com), मनोज प्रसाद (डायरेक्टर – BlessedOnes Foundation), जितेंद्र कुमार (सलाहकार – The Blessed Ones) और महाश्वेता (ब्रांच हेड – ग्रेटर नोएडा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दो विशेष बच्चों नेशनल अवॉर्डी अभिनव चौधरी और ऐश्वर्या राय की प्रेरणादायक उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी उपलब्धियों ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर हर बच्चा अपनी अलग पहचान बना सकता है।इसके अलावा Yoganomy Wellness की फाउंडर श्वेता मिश्रा,ark स्टूडियो फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती नीलिमा ठाकुर ने उपस्थित होकर इन संस्था के आयोजकों को प्रोत्साहन दिया।संस्था के संस्थापक श्री अमितेज प्रियदर्शी ने बताया कि यह विस्तार उनके उस विज़न का हिस्सा है, जिसमें “कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।” उन्होंने कहा कि संस्था अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म Coables के माध्यम से भी देशभर में सेवाएं प्रदान कर रही है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों और परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।ग्रेटर नोएडा में स्थापित यह नया सेंटर न केवल विशेष बच्चों के विकास में सहायक होगा, बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी एक सशक्त सहयोग प्रणाली प्रदान करेगा।



