गजरौला में 10 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
ब्लॉक सभागार में हुई भाजपा नगर मंडल की बैठक में बनाई रणनीति

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में 10 अगस्त को भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई।
बृहस्पतिवार को गजरौला में खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक में ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने देश की आजादी तथा बीजेपी. शीर्ष नेतृत्व द्वारा तिरंगा यात्रा के विषय में बताते हुए सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर सेल्फी खींचकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल ने बताया कि शिव इंटर कॉलेज में सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे एकत्रित होकर इंदिरा चौक तथा बस्ती होते हुए पैदल तिरंगा यात्रा मैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक तोताराम ने की तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने किया।

इस अवसर पर मंडल प्रवासी शुभम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामरतन जाटव, मंडल उपाध्यक्ष सूरजपाल, शशि चौहान, विनोद गुर्जर, प्रियंका शर्मा, अंजू जाटव, वीर सिंह सैनी, सोनू कश्यप, हरेंद्र सिंह, अंकुश पाल, भारत सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशीष कुमार, हर्ष सिंघल, नितिन चौधरी, गौरव चौधरी, जोगिंदर सिंह, सचिन कुमार प्रजापति, संजय गौड़, अंकुर नागर, दिशांत चौधरी, अजय सैनी आदि भी मौजूद रहे।



