अमरोहाउत्तरप्रदेश

संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं निजी सचिव बने धनौरा निवासी रिंकू पाल कटारिया

सामाजिक क्षेत्र के साथ ही अभिनय और फिल्म जगत में भी है काफी चर्चित नाम 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव ने पार्टी के प्रति सक्रियता, निष्ठा एवं संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए मंडी धनौरा निवासी  रिंकू पाल कटारिया को प्रदेश मंत्री एवं निजी सचिव मनोनीत किया है।

पार्टी की ओर से रिंकू पाल कटारिया से अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय योगदान देंगे तथा पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर संगठन के विस्तार में अपनी भूमिका निभाएंगे।

रिंकू पाल कटारिया ने प्रदेश मंत्री एवं निजी सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!