राष्ट्रीय किसान यूनियन में ब्लाक अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनीता देवी को गजरौला ब्लॉक का अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया। सुनीता देवी ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए किसान यूनियन के साथ मिलकर संघर्ष करेंगीं। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि कई महीने गन्ना मिल के चले हुए हो गए हैं लेकिन सरकार ने अभी भी भाव निर्धारित नहीं किया। न ही गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। सरकार से अतिशीघ्र गन्ने का भाव निर्धारित करने और गन्ने के दाम बढ़ाने की अपील की। आवारा पशुओं की समस्या ज्यों की त्यों है। आवारा पशुओं आए दिन किसानों की फसलों को खा रहे हैं। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों के हित के लिए निरंतर लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मांगट, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नरेश धारीवाल, हर्षिता अलूना आदि उपस्थित रहे।




