अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
भारतीय किसान यूनियन चढूंनी का किसान जागृति अभियान जारी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूंनी का किसान जागृति अभियान जारी है। सोमवार को गांव कूबी , पूठी आदि में अभियान चलाकर 50 से अधिक सदस्य बनाए गए। राजकुमार को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि किसान सरकार और सिस्टम से परेशान हैं। छुट्टा पशुओं को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। कहा कि यदि सरकार ने बिजली दरें बढ़ाई तो किसान और मजदूर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शकील चौधरी, कोषाध्यक्ष जाकिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इसरार मलिक, फरमान अली, एहसान अली, युसूफ सैफी, इदरीश, मलखान वर्मा, हिमांशु वर्मा, कल्लू सिंह, जसविंदर सिंह, अनिल चौधरी, पंचम सिंह, चौधरी चरण सिंह आदि मौजूद रहे।




