अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

राष्ट्रीय किसान यूनियन में ब्लाक अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनीता देवी को गजरौला ब्लॉक का अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया। सुनीता देवी ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए किसान यूनियन के साथ मिलकर संघर्ष करेंगीं।  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि कई महीने गन्ना मिल के चले हुए हो गए हैं लेकिन सरकार ने अभी भी भाव निर्धारित नहीं किया। न ही गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। सरकार से अतिशीघ्र गन्ने का भाव निर्धारित करने और गन्ने के दाम बढ़ाने की अपील की। आवारा पशुओं की समस्या ज्यों की त्यों है। आवारा पशुओं आए दिन किसानों की फसलों को खा रहे हैं। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों के हित के लिए निरंतर लड़ाई लड़ती रहेगी।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मांगट, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नरेश धारीवाल, हर्षिता अलूना आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!