अमरोहाउत्तरप्रदेशक्राइम

अमरोहा में अंर्तजनपदीय बाइक चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार,कई घटनाएं कबूलीं  

क्राइम डायरी- थाना बछरायूं

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। अमरोहा पुलिस को बड़ी सफलता, अन्तरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह के 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तारमोबाइल छिनकर ले जाने की घटना का सफल अनावरण, लगभग 07 लाख रुपये मूल्य की चोरी की मोटरसाइकिलें, उनके पार्ट्स, छिना गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 03 मो0सा0 बरामद
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बछरायूं पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 08.06.2026 को वादी प्रीतम सिंह पुत्र रघुवंश सिंह, निवासी ग्राम देहरी बुजुर्ग, थाना बछरायूं द्वारा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बछरायूं पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 318(4) बीएनएस तथा धारा 35/106(1)/309(4) बीएनएसएस की बढ़ोत्तरी की गई।
घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 01.08.2026 को बछरायूं-घेरकुण्डा मार्ग स्थित तोमड़ा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 08.06.2026 को घेरकुण्डा के जंगल मार्ग पर मारपीट तथा मोबइल छीनकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की नहर पटरी एवं अन्य स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का कार्य करते थे। बरामद मोटरसाइकिलें एवं उनके पार्ट्स बिक्री हेतु ले जाए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तरोबिन पुत्र राजेन्द्र निवासी मोहउद्दीनपुर, थाना मंडी धनौरा, जनपद अमरोहा।मनीष पुत्र देवेन्द्र निवासी मोहउद्दीनपुर, थाना मंडी धनौरा, जनपद अमरोहा।रोहित पुत्र बृहम सिंह निवासी मोहनपुर, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा।दीपक पुत्र जयपाल निवासी शहबाजपुर, थाना मंडी धनौरा, जनपद अमरोहा।रोहित पुत्र जयप्रकाश निवासी नसीरपुर, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा।
बरामदगीसैमसंग मोबाइल फोन – 01वीवो मोबाइल फोन – 01स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – 01स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना पहियों के) – 01मोटरसाइकिल चेसिस – 01मोटरसाइकिल के टायर – 05मोटरसाइकिल की सीट – 04मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी – 02मोटरसाइकिल का साइलेंसर – 01मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्सऔजारों से भरा कट्टा – 01घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें – 03
बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपये है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 विपिन तोमर, थाना बछरायूंका0 593 दीपक पंवारका0 1263 मोनू प्रतापका0 1124 विकास कुमारका0 1277 रक्षितका0 1034 प्रदीप

आपराधिक इतिहास
1. रोबिन पुत्र राजेन्द्रमु0अ0सं0 298/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना मंडी धनौरा।मु0अ0सं0 56/2024 धारा 147, 323, 325, 504, 506 भादवि, थाना मंडी धनौरा।मु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1), 317(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 35/106(1) बीएनएसएस, थाना बछरायूं।2. मनीष पुत्र देवेन्द्रमु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1), 317(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 35/106(1) बीएनएसएस, थाना बछरायूं।3. रोहित पुत्र बृहम सिंहमु0अ0सं0 110/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना अमरोहा नगर।मु0अ0सं0 315/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना मंडी धनौरा।मु0अ0सं0 316/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना मंडी धनौरा।मु0अ0सं0 317/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना मंडी धनौरा।मु0अ0सं0 370/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना गजरौला।मु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1), 317(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 35/106(1) बीएनएसएस, थाना बछरायूं।4. दीपक पुत्र जयपालमु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1), 317(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 35/106(1) बीएनएसएस, थाना बछरायूं।5. रोहित पुत्र जयप्रकाशमु0अ0सं0 101/2026 धारा 115(2), 351(2), 352, 126(1), 317(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 35/106(1) बीएनएसएस, थाना बछरायूं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!