अमरोहाउत्तरप्रदेश
आईजीआरएस रैंकिंग में अमरोहा पुलिस का छठी बार प्रदेश में प्रथम स्थान
एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में पुलिस को मिली उपलब्धि

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के कुशल निर्देशन एवं सतत अनुश्रवण के फलस्वरूप आईजीआरएस शाखा, जनपद अमरोहा के अथक प्रयासों से जनपद अमरोहा ने वर्ष 2026 में छठी बार उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है।
इसके अतिरिक्त, जनपद अमरोहा के 11 पुलिस थानों ने भी अपने उत्कृष्ट एवं प्रभावी शिकायत निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि जनपद अमरोहा पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।