अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
गजरौला में श्रीमदभागवत का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में सरदार नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा भी निकाली गई। सोमवार को चौपला के पास मोहल्ला सरदारनगर में कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भागवत कथा पंडाल तक पहुंची। कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। युवतियां एवं महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं । कलश यात्रा का नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । यहां कथा वाचक आचार्य यादवेंद्र शास्त्री बृजवासी द्वारा श्रीमदभागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। गौ रक्षा समिति हस्तिनापुर के प्रभारी समाजसेवी धनपाल गुर्जर ने बताया कि कथा का समापन 7 फरवरी को प्रसाद वितरण कर किया जाएगा। आइए आप भी देखिए कलश यात्रा की झलकियां।








