अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में  वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023 के दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023 के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। मंगलवार को विद्यालय के चेयरमैन गुरबचन सिंह एवं एमडी  चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। हार अथवा जीत एक अलग विषय है किंतु हमें खेलों को अपने स्वास्थ्य से जोड़कर देखना चाहिए।  डायरेक्टर पुनीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार तथा जीत का सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य डीके चतुर्वेदी एवं कोऑर्डिनेटर साक्षी सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आज हुई प्रतियोगिताओं में कक्षा एक की छात्राओं की सिंपल रेस में पहले स्थान पर अवनी दूसरे तथा वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहे। वही छात्रों में पहले स्थान पर अनी,  दूसरे पर प्रभजोत तथा अंशु तीसरे स्थान पर रहे। बैलेंस रेस में कृतिका चौहान पहले,  शुभी दूसरे तथा रीतिका तीसरे स्थान पर रहे।  वहीं लड़कों में नवजीत पहले, कार्तिक दूसरे तथा प्रणव चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बैक रेस में लड़कियों में हरलीन पहले,  ओजस्वी दूसरे,  लावण्या तीसरे स्थान पर रहे.  वही लड़कों में अनमोल पहले.  दक्ष  दूसरे और मीत तीसरे स्थान पर रहे। 

कक्षा 2 के छात्रों में सिंपल रेस में जतिन पहले,  यशवर्धन दूसरे,  अक्षित तीसरे स्थान पर रहे। वही रांची पहले, इशानी दूसरे तथा अनन्या पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। बैलेंस रेस  में पहले स्थान पर पाखी कश्यप,  दूसरे स्थान पर सतप्रीत तथा तीसरे स्थान पर अंशु रहे।

कक्षा 3 के छात्र-छात्राओं की सिंपल रेस में आराध्या और हरमीत प्रथम स्थान पर,  आराध्या और यश दूसरे स्थान पर,  गीत तथा अश्विन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बैक रेस में सृष्टि और ऋतिक पहले स्थान पर,  मेघा और अभिमन्यु दूसरे स्थान पर,  और आरोही व अनन्य तीसरे स्थान पर रहे। 

कक्षा 4 के छात्र छात्राओं में सिंपल रेस में प्रथम स्थान पर वेदिका जिंदल और यश, पलाशी और हर्षित दूसरे स्थान पर,  अक्षी व आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कलेक्ट द बॉल रेस में जानवी और प्रभजीत पहले स्थान पर,  श्रेया व आराध्या पांडे दूसरे स्थान पर,  सौम्या और काव्या तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा 5 की छात्र-छात्राओं में सिंपल वे इसमें अश्विनी और कार्तिक यादव पहले स्थान पर अर्पिता शर्मा और निकुंज चौधरी दूसरे स्थान पर एवं पूर्वी और किशन तीसरे स्थान पर रहे। बाइक रेस में पहले स्थान पर तरषि और वैभव दूसरे स्थान पर आराध्या और यश मन तीसरे स्थान पर देवांगी और राज रहे।

कक्षा 6 की छात्र-छात्राओं में सिंपल रेस में पहले स्थान पर यशी और देवगिल दूसरे स्थान पर अवंतिका और नैतिक वहीं तीसरे स्थान पर राही और  मयंक चौधरी रहे।

कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं की सिंपल रेस में शिवि और प्रभजोत पहले स्थान पर अंशिका और मयंक दूसरे स्थान पर वही पाखी और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। 

कक्षा आठ के छात्र छात्राओं की सिंपल रेस में पहले स्थान पर अदिति गुप्ता और भरत सिंह, यशवी और जतिन दूसरे स्थान पर वही साक्षी सिरोही और तनिश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा 9 के छात्र छात्राओं में सिंपल रेस पहले स्थान पर हिमांशी और लकी चौहान,  दूसरे स्थान पर आदित्य श्रीवास्तव और हर्षदीप ओलक तथा तीसरे स्थान पर तनिष्का और निखिल  रहे।

 विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के बीच भी  टग आफ वार  तथा रिले रेस कंपटीशन रखा गया। जिसमें स्टाफ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने दमखम दिखाए। विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!