आनंदा फाउंडेशन ने बुलंदशहर में किसानों को बांटे 10 लाख रुपये के 40 बायोगैस प्लांट

नवनीत अग्रवाल
बुलंदशहर। आनंदा फाउंडेशन और भारतीय स्टेट बैंक ने संयुक्त रूप से जिला बुलंदशहर तहसील स्याना के सराय गांव के प्रगतिशील पशुपालकों निशुल्क दस लाख रुपये के 25 बायोगैस प्लांट वितरित किए। एक बायोगैस प्लांट की कीमत 40 हजार रुपये है। आनंदा डेयरी के चेयरमैन डाक्टर राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि इस बायोगैस प्लांट से 22 केजी गैस का उत्पादन होगा। जिससे एक मिडिल फैमिली के लिए 45 दिन तक का भोजन पर्याप्त रूप से बनेगा। गृहणियों को चूला नहीं फूंकना पड़ेगा। बायोगैस उपयोग के लिए सुरक्षित , किफायती, सुविधाजनक है। बायोगैस से निकलने वाले कंपोस्ट का प्रयोग नेचुरल खेती करने में होगा। जिससे किसान की अधिक आमदनी होगी । भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक राजेश पटेल ने बताया कि बायोगैस प्लांट पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ है। क्योंकि अन्य गैसों के विपरीत, प्राकृतिक गैस पर प्रदूषकों के रूप में वायुमंडल में बहुत कम उप – उत्पादों का उत्सर्जन करती है। इससे हम जिस हवा में सांस लेते हैं वह साफ रहती है। प्राकृतिक गैस अन्य ज्वलनशील ईंधनों जितनी महंगी भी नहीं है। साथ ही धुंए से होने वाली गंभीर बीमारियां जैसे टीबी, दमा सांस आदि से छुटकारा मिलेगा । वहीं आनंदा की इस पहल से गांव में खुशी का माहोल है।
आनंदा डेयरी के चेयरमैन डाक्टर राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि आनंदा डेयरी किसानों के विकास के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। हाल ही में आनंदा डेयरी और भारतीय स्टेट बैंक ने पशुपालकों को पशुधन बढ़ाने के लिए ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप के अंतर्गत करोड़ों रुपए का लोन वितरण भी किया था। आनंदा फॉन्डेशन इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ाती रहेगी। उन्होंने बताया कि यूपी के 35 जिलों में इसी तरह बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। आनंदा डेयरी की पहचान एक उच्च गुणवत्ता वाला दूध खरीदना है। साथ ही उक्त दूध से उच्च गुणवत्ता वाले मिल्क पदार्थ बनाकर पूरे भारत और विदेश में बेचना है। इस मौके पर आनंदा डेयरी के डायरेक्टर सूरज दीक्षित,राहुल दीक्षित, और भारतीय स्टेट बैंक के , उप महाप्रबंधक राजीव रत्ना श्रीवास्तव ,उपमहाप्रबंधक विजय कुमार सिंह , उप महाप्रबंधक रणविजय सिंह, सुष्मिता साहू क्षेत्रीय प्रबंधक , कवलजीत साहनी उप महाप्रबंधक आदि भी मौजूद रहे।




