अमरोहाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगाजियाबाददिल्ली

विधायक राजीव तरारा कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद पदयात्रा के लिए हुए रवाना

धनौरा विधानसभा क्षेत्र से 26 बसों एवं 18 अन्य वाहनों का काफिला पहुंचा गाजियाबाद

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा/धनौरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गाजियाबाद में आयोजित पश्चिम उत्तर प्रदेश की विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता के लिए धनौरा विधायक राजीव तरारा स्वयं भी कार्यकर्ताओं के साथ बस में सवार होकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। विधायक का कार्यकर्ताओं के बीच बस में सफर करना संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव का संदेश देता नजर आया।
बृहस्पतिवार को धनौरा विधानसभा क्षेत्र से कुल 26 बसों एवं 18 से अधिक अन्य निजी वाहनों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का विशाल काफिला पदयात्रा में सहभागिता के लिए रवाना हुआ। विधायक राजीव तरारा ने बताया कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW-6 मॉल से रिवर हाइट्स तिराहा तक आयोजित इस विशाल पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व प्राप्त होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक इसमें सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे।
उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और सुशासन के प्रति जनसंकल्प की अभिव्यक्ति है। भारत का लोकतंत्र संविधान की मर्यादाओं और जनता के जनादेश से चलता है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने तथा जनमत को चुनौती देने वाले प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। जनता की शक्ति और लोकतांत्रिक चेतना के सामने अराजकता एवं नकारात्मक राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सत्यपाल पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल भड़ाना, मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश एवं मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य जितेंद्र सैनी भारत सिंह उधम सिंह सूरजपाल जी सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह चौधरी नेपाल सिंह जगत सिंह सैनी अशोक कुमार बलराम सैनी कृष्ण कुमार खड़कवंशी कर्मवीर सिंह ऋषि पाल सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!