एनसीआर दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय खोलने की आवश्यकता पर दिया जोर

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। रविवार को ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 155 वीं बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन की अध्यक्षता में हुई। जूम ऐप पर हुई बैठक का संचालन गजरौला निवासी राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर में एनसी आर दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय बनाए जाने तथा इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा सभी से अपील की कि सभी मिलजुल कर अपना आर्थिक सहयोग कर केंद्रीय कार्यालय एनसीआर दिल्ली में बनाने में सहयोग करें। जिससे पूरे देश में ट्रस्ट द्वारा सेन समाज के विकास के लिए नीतियां संचालित की जा सकें। चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्रीओम ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को संभालने के लिए नीतियां बनाते हुए उनको आईएएस एवं पीसीएस की ट्रेनिंग दिलवाकर प्रशासन में में हिस्सेदारी लेते हुए समाज एवं देश की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। मांगेराम सेन ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देते हुए तकनीकी शिक्षा दिला करके स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने कहा कि अब समय अलग अलग रहने का नहीं है और ना ही बिना एकता के संगठन का कोई महत्व रह जाता है। इसलिए सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। जिससे हम अपनी अधिकारों को लिए एकजुट रहकर संघर्ष कर सकें। विजेंद्र सिंह सैन ने कहा कि हमे छोटी छोटी नुक्कड़ सभा आदि कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी समाज को देने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ समाज उठा सके। राजेंद्र कुमार सैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनमोहन सिंह सैन (राष्ट्रीय महासचिव),महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर खोंडे ,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर. वी.वर्मा,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, सविता , डा.रंजन कुमार,भरत श्रेष्ठ, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास,राजकुमार गवली,सुधीर कुमार,अमित ठाकुर आदि ने भी विचार व्यक्त किए




