सिविल सेवा मे देश मे 126 वीं रेंक पाने वाले वेंक्टेश्वरा के एमटेक (सिविल) के छात्र रहे विश्वजीत सौरियान ने बढ़ाया मान

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आज एक और शानदार उपलब्धि वेंक्टेश्वरा के खाते में जुड गई। वेंक्टेश्वरा के 2021 बैच के एमटेक (सिविल) पास आऊट होनहार विश्वजीत सौरियान ने यूपीएससी परीक्षा-2022 मे 126 वींं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, प्रदेश एवं विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने का काम किया। समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने विश्वजीत के साथ-साथ उनके परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होने वेंक्टेश्वरा में विभिन्न पाठ्यक्रमों मे अध्ययनरत सिविल सेवा मे जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लियें ’’एक्सपर्ट द्वारा’’ निशुल्क कोचिग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
शनिवार को वेेक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार मे आयोजित ’’मेघा सम्मान समारोह’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, विश्वजीत सौरियान एंव उसके परिजनों ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रच्जवलित करके किया। प्रभारी कुलपति डा. राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय डा. सीपी कुशवाह, डा. एसएन साहू, डा. योगेश्र सिंह, डा. राजेश सिंह, सीएफओं विकास भाटिया, डा. नेहा जैन, बाला जी, अरूण गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानिया, डा. मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, डा. विवेक सचान, डा. एना ऐरिक ब्राउन, नीतू श्री, मोहम्मद फैजान, एसएस बघेल, डा. शरद चौधरी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








