अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

’’विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ पर वेक्टेश्वरा में ’’तम्बाकू मुक्त भारत अभियान’’ का शुभारंभ  

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रतिवर्ष देश में लाखों लोगों की जान जा रही है। उन्होंने इसके लिए देशवासियों खासकर युवाों को जागरूक करने के लिए नियमित अभियान चलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि विम्स इसके लिए तैयार है। 

बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ’’विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ पर धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों एवं पूरे विश्व में इसके बढ़ते दुष्प्रभाव के विरुद्ध ’’राष्ट्रीय सेमीनार’’ का आयेजन किया गया। देशभर से आए सुप्रसिद्ध  चिकित्सकों ने इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाते हुए इन जानलेवा उत्पादों से बचने की सलाह दी। इसके अलावा ’’धूम्रपान निषेध’’ को लेकर एवं पूरे राष्ट्र में इसे पूर्ण रुप से ’’प्रतिबंधित’’ करने के लिए संस्थान परिसर में जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया।’’विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार व जागरूकता रैली का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चैयरमेन डाक्टर सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, वेंक्टेश्वरा समूह के चीफ एडवाईजर डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, विख्यात माइक्रोबायोलॉजिस्ट डाक्टर संजीव भट्, डाक्टर अतुल वर्मा, डाक्टर सीमा गुप्ता, अनुभव भटनागर आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य वक्ता डा. संजीव भट् ने कहा कि तम्बाकू सेवन की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिवर्ष धूम्रपान विश्व में 70 लाख से अधिक लोगों की जान ले लेता है।40 लाख से अधिक लोग ’’प्लमोनरी कैन्सर’’ (फेफड़ों के कैन्सर) से ही मर जाते हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि विश्वविद्यालय के मेरठ/गजरौला दोनों कैम्पस अपने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर धूम्रपान के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाकर लोगोॊ से धूम्रपान ना करने की अपील करेंगे। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि संस्थान ’’धूम्रपान को ना-जिन्दगी को हाँ’’ के सन्देश के साथ पूरे देश में सरकार से ’’तम्बाकू को प्रतिबंधित’’ करने की अपील करेगा। इसके बाद ’’धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन’’ के विरुद्ध परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सेमीनार को विख्यात चिकित्सक डाक्टर एचके सिंह, डाक्टर एमके बैनर्जी, डाक्टर नमिता जग्गी (दिल्ली), डाक्टर अतुल वर्मा, डाक्टर सीमा गुप्ता, डाक्टर अनुभव भटनागर, एमएस डाक्टर आईबी राजू, डाक्टर मानिक त्यागी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाक्टर अभय भटनागर, डाक्टर शिवम, डाक्टर नेहा, डाक्टर शाहिद मीर, डाक्टर मोनिका, डाक्टर प्राची त्यागी, डाक्टर इकराम इलाही, एसएस बघेल, अरुण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि 

उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!