समाजवादी पार्टी अमरोहा जनपद में सेक्टर स्तर तक मनाएगी डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती
गजरौला में सपा नेता राहुल कौशिक के आवास पर हुई बैठक में बनाई रणनीति

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में समाजवादी पार्टी की राहुल कौशिक के आवास अवंतिका पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक सेक्टर में अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल ) मनाने की रूपरेखा पर चर्चा कर कार्यक्रम तय किए गए।
रविवार को आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र धनौरा के कार्यक्रम प्रभारी सौरभ यादव ने कहा कि कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर तक पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर अंबेडकर जयंती का आयोजन करना है और पी डी ए को मजबूत करना है।

जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक ने कहा ” डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभी के पूजनीय हैं । उनकी जयंती पर सभी समाजवादी कार्यकर्ता मिलकर प्रत्येक गांव, शहर और सेक्टर स्तर तक मनाएंगे। जहां जहां भी डॉक्टर अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित हैं, उन पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को खत्म करने की साजिश कर रही है समाजवादी पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है । जिससे प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की जा सके |”।

पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने सभी से मिलकर जयंती को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने किया और प्रत्येक नेता और पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह ,आलोक भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अशोक चौधरी, सरदार महाराज सिंह, नवाजिश अली, डा. नरेश कुमार, लता सागर,जितेंद्र प्रताप सिंह, देवानंद , जितांबर सिंह यादव, देवव्रत यादव,आदिल पीर ,कामिल मंसूरी, इश्तियाक मालिक,सचिन आर्य, खलील सैफी, भूरे अब्दुल हबीब, राजा चौधरी , अनीस मलिक, योगेश, फरमान सिद्दीकी, अजीम कुरैशी, शाहिद सैफी, साबिर सैफी, अशोक यादव,सर्वेंद्र यादव, नन्हे शर्मा, पंकज कौशिक, अनिल प्रधान,धर्मपाल जाटव, के पी यादव,फैयाज टक्कर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



