अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, परिवर्तित मार्गों से जा रहे भारी वाहन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को है। हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 और बदायूं-​बिल्सी स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों को परिवर्तित मार्गों से गुजारा जा रहा है। वहीं भोले के भक्त हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं। अमरोहा जनपद में सोमवार की रात 12 बजे से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। अब दिल्ली की दिशा से आने वाले और ​दिल्ली की दिशा में जाने वाले भारी वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जा रहा है। जनपद की सीमा में ब्रजघाट के साथ ही हाईवे पर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं हाईवे पर भारी वाहनों को रोके जाने पर चालकों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हो रही है। उधर, बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे मंडी धनौरा मार्ग पर भी रुट डायवर्जन लागू किया गया है। इंदिरा चौक पर बेरिकेडिंग लगाकर वहां मंडी धनौरा की दिशा में जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। साथ ही मंडी धनौरा की दिशा से आने वाले वाहनों को चौपला की दिशा में नहीं जाने दिया जा रहा है। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई अरुण गिरि ने बताया कि रूट डायवर्जन 18 फरवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगा।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!