अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराइटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

इंटर हाउस गर्ल्स कबड्डी मैच रोहिणी हाउस ने जीता, एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जनपद के गजरौला में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023 का शानदार आगाज हो गया। पहले दिन इंटर हाउस गर्ल्स कबड्डी मैच रोहिणी हाउस ने कप्तान हिमांशी, दीपिका शर्मा, तनुष्का, गुंजन चौधरी, अंशी, परी, देवांशी तथा अन्य छात्राओं की अगुवाई में जीता। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अतिथियों एवं अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। 

सोमवार को गजरौला के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023 का आयोजन किया गया। कक्षा 6 के  छात्र छात्राओं  ने गणेश वंदना की। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत तथा स्कूल एंथम द्वारा अतिथियों का अभिवादन किया। वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के मुख्य अतिथि एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो,  विषेश अतिथि अरुण कुमार सिंह सीईओ धनोरा, विद्यालय के चेयरमैन गुरुवचन सिंह , एमडी चौधरी वीरेन्द्र सिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह, आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य डीके चतुर्वेदी एवं को-ऑर्डिनेटर साक्षी सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई।प्रथम सत्र में अतिथियों को एसआरएस विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिन्नंदन किया गया। विद्यालय के आर्यभट्ट हाउस, कल्पना हाउस, रोहिणी हाउस तथा भास्कर हाउस के विद्यार्थियों द्वारा परेड से सभी अतिथियों को सलामी दी गई। तदोपरांत सभी हाउस के विद्यार्थियों ने कर्तव्य तथा निष्ठा की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानना एक अध्यापक का महत्वपूर्ण कार्य है। अरुण कुमार सिंह सीओ मंडी धनौरा ने  कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें टीम स्पिरिट की भावना विकसित होती है।

मुख्य अतिथि एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन नेतृत्व करने की क्षमता, स्वास्थ्य के प्रति लगाव की क्षमता तथा देश प्रेम की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते  हैं। विद्यालय के एमडी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र सिंह  ने एसआरएस टीम व प्रधानाचार्य को  बड़े स्तर पर कराई जा रही स्पोर्ट्स मीट की व्यवस्था के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का काम केवल पाठ पढ़ाना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निकाल कर उन्हें आगे बढ़ाना  है और यह कार्य स्कूल के अध्यापकों द्वारा बड़ी कुशलता से किया जा रहा है।  इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे इंटर हाउस गर्ल्स कबड्डी मैच, रिले रेस, सिंपल रेस, बॉल रेस, सिट एंड रन, बैक रेस का आयोजन किया गया। इंटर हाउस गर्ल्स कबड्डी मैच रोहिणी हाउस ने कप्तान हिमांशी, दीपिका शर्मा, तनुष्का, गुंजन चौधरी, अंशी, परी, देवांशी तथा अन्य छात्राओं की अगुवाई में जीता। इस अवसर पर समस्त स्टाफ तथा अभिभावक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!