अमरोहा जनपद में नौगांवा के रेडीमेड कारोबार को प्रगति के लगेंगे पंख , डीएम राजेश कुमार त्यागी हुए संजीदा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने नौगांवा सादात क्षेत्र में रेडीमेड वस्त्र बेडशीट जैकेट कुर्ते आदि के कारखानों का स्थलीय निरीक्षण किया और कारखाना स्वामियों और कारीगरों से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली । इसके उपरांत नगर पंचायत नौगावां सादात के सभागार में रेडीमेड वस्त्र, बेडशीट जैकेट कुर्ते व अन्य बुनकर कारोबार से जुड़े कारोबारियों और कारीगरों के साथ एक बैठक आयोजित कर उनके व्यवसाय में आ रही विभिन्न समस्याओं बिजली श्रम जी एस टी बैंक लोन जमीन मार्केटिंग सहित अन्य समस्याओं से रुबरु हुए । जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग भयमुक्त होकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाएं। प्रशासन स्तर पर किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो वो दी जाएगी। सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा । कहा की मार्केटिंग बेहतर हो सके, इसके लिए भी हर सुविधा प्रदान की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी कारोबारी एक क्लस्टर बनाकर कार्य करें । कहा कि ढोलक कारोबार की तरह रेडीमेड कारोबार भी अच्छे से फलफूल सके और प्रदेश देश में अच्छी पहचान बना सके। इसके लिए आप लोग भयमुक्त होकर कारोबार को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारीमाया शंकर यादव, उप जिला अधिकारी नौगांवा सादात, जीएमडीआईसी संबंधित अधिकारी व नौगावां क्षेत्र के कारोबारी व कारीगर मौजूद रहे।





