अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

डीआईजी ने कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि और मोहर्रम को लेकर टटोली सुरक्षा बंदोबस्तों की नब्ज 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनीराज द्वारा आगामी त्यौहार कांवड़ यात्रा,शिवरात्रि,मोहर्रम को लेकर कानून- व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा गोष्ठी कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। दो टूक कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई चूक न होने पाए। 

रविवार को अमरोहा में पुलिस आफिस के सभागार में डीआईजी मुनिराज ने एसपी आदित्य लांग्हे के संग तैयारियों की समीक्षा की। डीआईजी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा/यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रूट डायवर्जन, मैप, कानून-शान्ति व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के साथ ही कांवडियों के जाने के मार्गों पर विशेष सर्तकता एवं निगरानी तथा प्रभावी ड्यूटी लगाये जाने, यातायात डायवर्जन के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्थाओं दुरस्त रखने, मुख्य स्थानों व चौराहों पर CCTV कैमरों  व ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी मीट मदिरा की दुकानों को बंद कराने, चिकित्सा विभाग से सम्नवय स्थापित कर मेडिकल/एंबुलेंस व्यवस्था के लिए चिन्हित किये गये स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले के प्रति वैधानिक कार्यवाही की जाए। डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, भडकाऊ बयानबाजी या धार्मिक भावनाओं का आहत करने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाए।  गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी  थाना प्रभारी आदि भी मौजूद रहे । 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!