अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
अगले दो माह तक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर करें सफर तो इस ट्रैफिक एडवाइजरी पर दें ध्यान

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। चार जुलाई से सावन माह आरंभ हो रहा है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर कांवड़ यात्रा भी चलेगी और बड़ी संख्या में शिवभक्तो के जत्थे गुजरेंगे। इसे लेकर काफी समय से अमरोहा और हापुड़ के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मंथन करने में लगे हुए हैं। हाईवे का रोड मैप भी तैयार हो गया है। ऐसे में यदि आप 31 अगस्त तक यहां से गुजरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कृपया एक बार इस एडवाइजरी को अवश्य ही पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप की यात्रा मंगलमय होने के बजाए कष्टप्रद साबित हो। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे रात-दिन एक किए हुए हैं। सुरक्षा बंदोबस्तों में कोई चूक न रह जाए। इसके लिए दोनों अधिकारी रोजाना ही हाईवे का निरीक्षण भी कर रहे हैं।






