राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में पौधरोपण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधरोपण में प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को गजरौला में बस्ती स्थित अवंतिका पार्क में प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को पौधों के महत्व की जानकारी दी। कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के मित्र हैं। यदि प्रकृति का संतुलन बना रहेगा तो आपदाएं नहीं आएंगीं। इसलिए प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। दूसरे सत्र में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में आखिलेश, आर्यन, आयशा, सौरभ भाटी, अलीशा 12 बी की टीम प्रथम रही। शिविर में कार्यक्रम सहयोगी कुमारी पूजा देवी, प्रतिभा सागर, सुमन सिंह, प्रज्ञा, मनु,लक्ष्मी, अखिलेश, आर्यन, ज्योति, प्राची आदि मौजूद रहे।










