विधायक राजीव तरारा ने सुनीं जनसमस्याएं, बाद में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद में मंडी धनौरा के भाजपा विधायक राजीव तरारा ने बृहस्पतिवार को गजरौला में एमडीए कालोनी स्थित अपने जनसहयोग कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनीं। बाद में बछरायूं के गांव बड़पुरा फाजलपुर पहुंचकर मंदिर में श्री रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की। गजरौला में एमडीए कालोनी स्थित जनसहयोग कार्यालय पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। वहां अपनी परेशानी लेकर आए लोगों से बात की। इसके बाद संबंधित विभागीय अफसरों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं बाद में बछरायूं के गांव बड़पुरा फाजलपुर में गांव में स्थित मंदिर में श्री रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहां पहुंचे विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया। पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराई। वहां भंडारे में आए श्रद्धालुओं को विधायक राजीव तरारा ने अपने हाथों से प्रसाद परोसा। इस मौके पर रहदरा के पूर्व प्रधान करन सिंह सैनी, सत्यपाल सिंह पाल, योगेश सिंह, सतवीर प्रधान, सुशील, निहार त्यागी आदि मौजूद रहे।











