अमरोहाउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर एवं गुरुकुल की संस्थापिका आचार्या डा. सुमेधा का अभिनंदन

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुकुल कन्या महाविद्यालय चोटीपुरा में आयोजित समारोह में  वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने पटका, पगड़ी पहनाकर भेंट की तलवार

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान की ओर से गुरुकुल कन्या महाविद्यालय चोटीपुरा में लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर एवं महिला सशक्तीकरण की संवाहक आचार्या डा. सुमेधा दीदी का महिला सशक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे शानदार कार्यो के लिए पटका, पगड़ी, स्मृति चिन्ह एवं तलवार भेंट कर भव्य अभिन्नदन किया गया।
शुक्रवार को गुरुकुल कन्या महाविद्यालय चोटीपुरा में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर,  गुरुकुल की संस्थापिका आचार्या डा. सुमेधा दीदी,  वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा कि आज भारतीय महिलाऐ जमीन से लेकर अन्तरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण को लेकर चलायी जा रही प्रभावी योजनाओ से महिलाओ पर अत्याचार करने वाले लोगों को कठिन कारावास देकर दण्डित किया जा रहा है। हम सभी को देवी अहिल्याबाई द्वारा शिक्षा, स्वास्थय, नारी उत्थान एवं शोषित वंचितो के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यो को आदर्श मानकर उन पर चलने की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डा. ऋषिराम गुप्ता, सचिन कुमार, शोमिक बनर्जी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!