श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर राष्ट्रीय संगौष्ठी एवं कैंसर जागरूकता रैली’’
प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जिंदगी लील जाती है यह भयावह बीमारी, आएं हम सब मिलकर इसके विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करें- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह


कैंसर जैसी जानलेवा खतरनाक बीमारी के प्रभावी इलाज में दवाईयों के साथ-साथ मानसिक मजबूती, योगा एवं नैचुरोपैथी एवं संतुलित जीवन शैली का विशेष प्रभाव- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के स्कूल ऑफ नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से ’’राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’’ पर ’’कैंसर जानलेवा पर लाइलाज नहीं’’ विषय पर राष्ट्रीय संगौष्ठी एवं कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करते हुए संस्थान के हजारों मेडिकल, नर्सिंग, फार्मा के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर समय-समय पर जांच कराकर इस भयावह बीमारी से बचने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया। देशभर से आए चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर जानलेवा तो है पर लाइलाज नहींं। यदि समय से जांच कराकर पहली अथवा दूसरी स्टेज में इसका पता चल जाए तो सटीक प्रभावी उपचार द्वारा इसको पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस-2025 पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी एवं जागरूकता रैली का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जी मेहता, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. ओमप्रकाश गौसाई, डा. अश्विन सक्सेना आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया।

अपने संबोधन में प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि कैंसर एक विश्वव्यापी जानलेवा बीमारी है लेकिन यदि जांच द्वारा प्राथमिक अवस्था में इसका पता चल जाये तो पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। कैंसर के प्रभावी उपचार में इसकी दवाईयों के साथ-साथ मरीज की मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग, योगा नैचुरोपैथी एवं सुव्यवस्थित जीवन शैली का अभूतपूर्व योगदान है।
इस अवसर पर डा. राजेश सिंह, डा. मनीष शर्मा, डा. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, जूही, अनुज शर्मा, हरप्रीत कौर, सुमनदीप, इंदु सिंह, तहसीर, शोएब, जुबेर, अलीशा, बाॅबी रावत, स्मिता, संजीव कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डा.श्रीराम गुप्ता, सचिन कुमार, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।




