अमरोहाउत्तरप्रदेश

मृदा परीक्षण से मिलेगी उपजाऊ क्षमता की जानकारीः विशाल

जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से गांव सुल्तानठेर में स्थित सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज में किसान गोष्ठी का आयोजन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर में स्थित सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेबीएफ के कोृ-आर्डिनेटर विशाल गौतम ने कहा कि किसान कोई भी फसल बोने से पूर्व मृदा का परीक्षण अवश्य कराएं। बताया कि पहले किसानों को मृदा परीक्षण के लिए अमरोहा और मुरादाबाद आदि के चक्कर काटने पड़ते थे मगर अब जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा ही नगर में किसानों के लिए यह सुविधा प्रदान की गई है। मृदा परीक्षण से भूमि की उपजाऊ क्षमता का भी पता चलेगा। इस दौरान किसानों को सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। गोष्ठी में मिट्ठन सिंह, विनोद कुमार, सचिन कुमार, बूंदी सिंह, चंदन सिंह, नवनीत सिंह, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!