अमरोहाउत्तरप्रदेशमेरठ

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय ने तिगरी गंगा मेले में लगाया वृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

– 4 नवंबर को संस्थान की ओर से बॉलीवुड नाइट में आएंगीं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर निशिता शर्मा 

– प्रख्यात कवि डा. दिनेश रघुवंशी के संचालन में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा/गंगाधाम तिगरी। “राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में संस्थान की ओर से आज ऐतिहासिक गंगा मेला 2025 में वृहद निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं प्रतिकुलाधिपति  डा. राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

“अपने संबोधन में जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि शानदार उच्च शिक्षा, एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं  के साथ-साथ वेंकटेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में इस ऐतिहासिक गंगा मेला में यहां पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए 10 बेड का अस्थाई अस्पताल, एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। इसके साथ-साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे एक एडवांस्ड एंबुलेंस भी मेले के लिए तैनात की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को हायर सेंटर ले जाया जा सके। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि वेंकटेश्वरा जनपद के लिए बहुत ही शानदार काम कर रहा है। अन्य स्वयसेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर इस तरह की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभम चौधरी, डा. बीएस त्यागी, कुलपति प्रोफेसर कृष्णकांत दवे, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर मेहता, अरुण गोस्वामी, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, एसएस बघेल, जनसंपर्क अधिकारी डा.श्रीराम गुप्ता, ​सचिन कुमार, एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!