अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

 शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवाओं में पाँच सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगा श्री वेंक्टेश्वर समूह – डॉक्टर सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’प्री-ग्लोबल इवेस्टर्स समिट-2023 कार्यशाला’’ का हुआ आयोजन

– उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव वरिष्ठ आईएएस नीरज शुक्ला एवं जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी समेत एक दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि के प्रतिनिधि डॉक्टर राजीव त्यागी ने समझौता पत्र (एमओयू) किया पेश। 

– भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश का रहेगा सबसे अहम रोल-  नीरज शुक्ला, आईएएस, आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश। 

– विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, इन्फ्रास्ट्रक्चर, यातायात सेवाओं के दम पर भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में हो रहा है विकसित – बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी, अमरोहा।

आज तकनीकी दक्ष युवाओं एवं शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली लीडर के रुप में उभरा है भारत- प्रोफेसर (डॉक्टर) बीआर कुकरेती, पूर्व डीन रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय।

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। शुक्रवार को गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए दस फरवरी से लखनऊ में आयोजित ’’ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2023’’ से पहले इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में ’’प्री इंवेस्टर्स समिट कार्यशाला-2023’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के साथ-ही  शासन के निर्देश पर कई शिक्षाविदों एवं अर्थशास्त्रियों ने प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से समझाया। 

तिरंगा मैदान में आयोजित ’’प्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यशाला-2023’’ का शुभारम्भ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज शुक्ला, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, मुख्य वक्ता विख्यात शिक्षाविद् डॉक्टर बीआर कुकरेती, प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 

मुख्य वक्ता प्रोफेसर कुकरेती ने कहा कि आज मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, विश्वस्तरीय यातायात, स्वास्थ्य एवं शैक्षिक सुविधाओं के दम पर पूरे दुनिया के उद्योगपति भारत में निवेश का मन बना चुके हैं। जिसमें यूपी का सबसे अहम योगदान है। शानदार निवेश के जरिये भारत तेजी से आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। 

इस अवसर पर सीडीओ चन्द्रशेखर शुक्ला, एडीएम मायाप्रकाश, एडीएम भगवान शरण,  जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला उद्योग उपायुक्त विकास यादव, जिला सूचना अधिकारी सुभाष कुमार, डॉक्टर सीपी कुशवाहा, सीएफओ विकास भाटिया, डॉक्टर योगेश्वर सिंह, डॉक्टर वीवी वोहरा, एसएस बघेल, डॉक्टर एसएन साहू, डॉक्टर मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, अरुण गोस्वामी, डॉक्टर राजेश सिंह, मेरठ परिसर से डॉक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, नेहा जैन, रिंकी शर्मा, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, मयंक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!