अमरोहाउत्तरप्रदेश
संगठन को धार देने को ग्राम एवं नगर स्तर पर बैठकें जरूरीः संजीव पाल
गजरौला में 31 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में पाल समाज की बैठक में संजीव पाल ने कहा कि संगठन ग्राम एवं नगर स्तर पर मासिक छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन करके अपने आपको संगठित होने की दिशा में कार्य करे । संगठन में आई सुप्तावस्था को दूर करने का केवल यही एक सूत्र है।
रविवार को गजरौला में तिगरी मार्ग पर नगर पालिका परिषद के सभासद राजपाल सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संजीव पाल ने कहा कि जिस प्रकार संगठन में विभिन्न कारणों से सुप्तावस्था आ गयी है वो चिंता का विषय है। इसको केवल ग्राम व नगर स्तर पर छोटी छोटी बैठकें आयोजित करके ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रियता से मजबूत संगठन का निर्माण होता है। जिसके लिए ऊर्जावान युवा ,अनुभव व महिला शक्ति के परस्पर सहयोग की जरूरत पड़ती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपचुनाव में विजय हुईं मीरापुर विधायक मिथलेश पाल व राष्ट्रीय लोकदल के नवमनोनीत राष्ट्रीय महासचिव डा. यशपाल बघेल का गजरौला नगर में स्वागत समारोह किया जाएगा। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए संयोजक समिति का गठन कर जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जसमाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष मदन सिंह पाल, मदनपाल सिंह, अंकुश पाल,भगवत सिंह पाल, रामसिंह पाल, हरि सिंह पाल, अमर सिंह पाल,लकी पाल, विपिन पाल,सतवीर सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन सिंह पाल ने की।



