अमरोहाउत्तरप्रदेश

संगठन की मजबूती के लिए स्वजातीय लोगों से मिलना बेहद जरूरी

वीडियो कांफ्रेंस द्वारा हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 250 वीं बैठक

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 250 वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मांगेराम सैंन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया।
रविवार को हुई बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को स्वयं एक टारगेट फिक्स कर समय समय पर अपने आसपास के स्वजातीय बंधुओं से संपर्क कर ट्रस्ट की नीतियों से अवगत कराकर ट्रस्ट की सदस्यता  दिलाने का प्रयास करना चाहिए।
       चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्रीओम ने कहा कि स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ मन से से की गई समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।  इसी से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती हैराष्ट्रीय संस्थापक एम. एस.ठाकुर ने कहा जो समाज संगठन के महत्व को नकारकर असंगठित रहता है तथा व्यवसाय में वैज्ञानिक सोच के बिना आगे बढ़ने का प्रयास करता है वो समाज तथा व्यक्ति प्रगति की दौड़ में सबसे पीछे रह जाता है।
    महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल ने  महिलाओं से आह्वान किया कि छोटी छोटी बचत कर परिवार में सहयोग करते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए  बताया कि ।
मांगेराम सैन ने ट्रस्ट की नई योजनाओ जिसमें कि मात्र 30 रुपए प्रतिमाह देकर कोई भी सैन समाज का व्यक्ति सदस्यता लेकर ट्रस्ट की लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंने सभी से अपने अपने परिवार को इस योजना में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराने की अपील की
     महिला राष्ट्रीय महासचिव गीता बजाज  ने सभी से राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग पंजाब प्रांत के तरन तारन गुरुद्वारा में रखने की बात करते हुए खाने पीने तथा रहने की सारी व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा वहन करने की जानकारी दी।  जूम एप पर हुई बैठक में श्रीराजेंद्र कुमार, सुधीर कुमार,देवीशरण, आर. वी.वर्मा,रामदयाल दशोरे,राजकुमार गवली,कपिल ठाकुर,कमलेश सैन,रवींद्र बोरनारे,नरेश सैन,सविता खड़ांगले,गीतांजलि बजाज,सीमा राउत,कुंजबिहारी सविता, सुरेश चन्द शर्माआदि ने भी अपने विचार साझा किए।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!