बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल
गांव पखरौला हाशमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं बाल मेला का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला ब्लाक के गांव पखरौला हाशमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं बाल मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हाफिज जियाउल हसन एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष खलील अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को सम्मानित किया। सहायक अध्यापक अमित कुमार एवं ज्योति सिंह ने कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई। प्रधानाध्यापिका सर्वेश पवार ने शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से अभिभावकों अवगत कराया। विद्यालय स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। अच्छी उपस्थिति वाले बच्चे भी सम्मानित किए गए। बाल वाटिका के बच्चो और अभिभावकों ने खेलों मे प्रतिभाग किया।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।



