अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जुबिलेंट ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कराया बैंक, डाकघर, थाने,अग्निशमन केंद्र का भ्रमण

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 35 छात्र-छात्राओं को बैंक, थाना, उपडाकघर, अग्निशमन केंद्र आदि का भ्रमण कराकर उन्हें विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।

सोमवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में जुबिलेंट में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में गजरौला ब्लाक के विभिन्न गांवों से आए 35 छात्र-छात्राओं को नगर के विभिन्न सरकारी बैंकों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा उन्हें बचत और ई-ट्रांजक्शन के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को थाने का भ्रमण कराया गया। वहां मौजूद इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में बताया। साथ ही बताया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर 112 पर फोन करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों को रोकने के संबंध में भी बताया। इसके उपरांत अग्निशमन केंद्र में उन्हें आग लगने पर बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों के सामने आग लगने का मॉक ड्रिल भी किया गया। इस मौके पर श्रेया वर्मा, अजमत फातिमा, बूंदी सिंह, नवनीत ग्रेवाल, राहुल कुमार, मोनू, नूर मसीह आदि भी मौजूद रहे। सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों को जागरूक करना था।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!