अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में वृहद वृक्षारोपण कर लिया पॉलीथिन मुक्त भारत का संकल्प 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। विश्व पर्यायवरण दिवस पर श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में वृहृद वृक्षारोपण के साथ ही पॉलीथिन मुक्त भारत’’ विषय पर संगोष्ठी हुई। इसके उपरांत जागरूकता रैली भी निकाली गई। वन निगम एवं वेंक्टेश्वरा के गजरौला व मेरठ परिसर के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर व राजमार्ग के दोनों और पांच हजार से अधिक पौधे रोपित कर उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान, वीजीआई मेरठ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ’’वृहृद वृक्षारोपण संगोष्ठी एवं पर्यावरण जागरूकता रैली’’ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ ’’पॉलीथिन मुक्त भारत’’ बनाने में सभी से अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि ये गजब का संयोग है कि आज ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिवस है। हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि सभी सामाजिक आयोजन जैसे जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, नामकरण संस्कार आदि शुभअवसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’क्लीन इण्डिया-ग्रीन इण्डिया’’ के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान देकर राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ वेंक्टेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए पूरे देश में जाना जाता है। इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंक्टेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पांच हजार से अधिक पौधों को रोपित किया जा रहा है। इससे पूर्व श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अब्दुल कलाम सभागार में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, एसपी सिंह, सुमित  राठी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डाक्टर सीपी कुशवाहा, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर योगेश्वर शर्मा, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर राम कुमार, डाक्टर अनिल कुमार जायसवाल, एसएस बघेल, देव प्रताप सिंह, गुरूदयाल कटियार, अरुण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, विशाल शर्मा, नवनीत सैनी, रिंकी शर्मा, संजीव पाल, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि  उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!