अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में गौतम बुद्ध की जयंती पर गोष्ठी कर राहगीरों को बांटा भोजन,शीतल पेय और शर्बत

डा.भीमराव आंबेडकर पार्क में जुटे समाज के लोग, हसनपुर रोड पर हुआ शर्बत वितरण

 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। तथागत गौतम बुद्ध की जयंती अमरोहा जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। जगह-जगह भंडारे एवं राहगीरों को शीतल पेय, शर्बत आदि का वितरण भी ​कराया गया।

औद्योगिक नगरी गजरौला के मोहल्ला सुल्ताननगर में स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. डीएस हर्ष ने गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान एवं परिनिर्वाण, उनकी शिक्षा-दीक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर महेश प्रधान, परमेश्वरी लाल, डा. पृथी सिंह, रामरतन सिंह, मुकेश कुमार, किरनपाल सिंह, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह, पूरन सिंह अशोक कुमार, तेजपाल सिंह, निर्मल सिंह, चेतराम सिंह, होमपाल सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ गुड्डू, ऋषभ मौर्य,  हसपा के मंडल प्रभारी एडवोकेट देवेंद्र पाल सिंह गुड्डू, भूपेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होरी सिंह ॅॅनेताजी ने की तथा संचालन जयवीर सिंह ने किया।

वहीं नगर के हसनपुर मार्ग पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी सुरेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर ठंडे शरबत का वितरण किया। सैकड़ों लोगों ने तपती धूप में शरबत पीकर अपना गला तर किया। इस मौके पर बसपा के मंडल प्रभारी एडवोकट देवेैंद्र पाल सिंह गुड्डू  ऋषभ मौर्य, ओमवीर, राहुल, मयंक चौधरी, रवि मौर्य, सरदार हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!