Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जातीय जनगणना बेहद आवश्यक, सभी देशवासी करें इसमें सहयोग

जूम एप पर हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 257 वीं बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

मनमोहन ​सिंह सैन

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 257 वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंस द्वारा राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सेन ने किया।

.      बैठक में राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने भारत सरकार की जातीय जनगणना कराए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज की मुख्य धारा से पिछड़े लोगों के लिए नीति बनाने में सरकार को मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सेन ने कहा कि जातीय जनगणना का लाभ तभी कमजोर समाज को मिल सकता है जब जनगणना के लिए आए कर्मचारी को जाती के कॉलम में वही जाति लिखवाएं जो कि मूल जाती सरकार के गजट में रजिस्टर्ड है। ना कि उपनाम अथवा गोत्र आदि।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम ने कहा कि सरकार को जातीय जनगणना के कार्य में तेजी लाकर समाज के कमजोर पिछड़ों के लिए नीति बनाकर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना चाहिए।

राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि पाकिस्तान को भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम सैन ने सभी से ट्रस्ट परिवार की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनकर ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करने का कार्य करने की अपील की।

जूम एप पर हुई बैठक में अशोक शर्मा, रघुवीर सरण,राजेंद्र सिंह,बेनी प्रसाद,सुंदर सिंह,सुधीर कुमार,राजकुमार गवली,रविंदर बोरनारे,नरेश सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!