अमरोहा में 116 जोड़ों ने किया दांपत्य जीवन में प्रवेश, 65 ने लिए फेरे, 55 का हुआ निकाह
जोया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, बैंड-बाजों और शहनाई की रही गूंज

सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पुष्प वर्षाकर दी बधाई शुभकामनाएं और आशीर्वाद
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जोया में 116 जोड़ों की शादी कराई गई। सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पुष्प वर्षाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
रविवार को एक बैंक्वेट हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। हिन्दू और मुस्लिम रीति रिवाजों को अलग अलग अपनाते हुये विधिवत हवन पूजन, मंत्रोच्चारण, रस्मो को निभाते हुए गाजे बाजे के साथ किया गया। जोया नगर पंयायत और विकास खण्ड जोया के 116 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र , जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



