अमरोहाउत्तरप्रदेश
भाकियू (लोकहित) ने गजरौला में बिजलीघर पर धरना देकर किया प्रदर्शन
अधिशासी अभियंता नीरज यादव को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने गजरौला में बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में एक्सईएन नीरज यादव को मांगपत्र सौंपा।
शनिवार को गजरौला में बिजलीघर पर ब्लाक अध्यक्ष सूरज सैनी और मंडल अध्यक्ष डा. सतपाल यादव ने किसानों की बिजली से संबंधित समस्याओं का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने किसानों की ज़मीन से संबंधित समस्याओं की बात रखी। मंडल सचिव विक्की सिंह ने आवारा पशुओं को लेकर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष राजीव त्यागी ने किसानों की केवाईसी मैं हो रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। जिला प्रभारी अरुण कुमार ने गांव में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया । इस मौके पर ओमपाल यादव, फारूक सैफी, मोहम्मद ताहिर, विक्की सिंह, अरुण कुमार, अनुज यादव, सूरज सैनी आदि उपस्थित रहे।



