अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा में शांतिपूर्वक चल रहा बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव का मतदान

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। अमरोहा जनपद में स्नातक चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है। कल रात से ही लगातार हुई बारिश के कारण हालांकि, सुबह के समय मतदान की गति काफी धीमी रही। यही वजह रही कि सुबह दस बजे तक पूरे जनपद में मात्र 2.37 फीसदी ही वोटिंग हो सकी लेकिन बाद में बारिश बंद होने और मौसम साफ होने के साथ ही मतदान की गति भी बढ़ने लगी। ​डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे ने सुबह को अमरोहा  में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लों ने अमरोहा और पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने गजरौला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहींं हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। हसनपुर में बूथ पर मौजूद रहकर पर्चियां भी बांटीं। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने गजरौला में बने बूथ पर मतदान किया। इससे पूर्व इंदिरा चौक पर बने कैंप पर बैठकर पर्चियों का वितरण भी किया। मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा भी काफी देर तक गजरौला में इंदिरा चौक पर रुके और कार्यकर्ताओं से वोटिंग के संबंध में जानकारी ली। पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर भी यहां आए। शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लों ने भी गजरौला ब्लाक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। गजरौला की ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के प​ति एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, तेजपाल सिंह आदि भी साथ रहे। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर भी गजरौला आए। भााजपा नेता वि​चित्र भाटी, रविराज सिंह,शिक्षक राहुल कुमार, गुरुवचन सिद्धू, रामरतन सिंह, निवर्तमान सभासद तेजपाल सिंह, पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल, डा.राजीव शुक्ला एडवोकेट, मनमोहन सैन, सोनू कश्यप, सुनील, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, डा. आशुतोष भूषण शर्मा, ़डा.दीपक गंगवार,बीडीसी मेंबर आयुष चौधरी, शक्ति सिंह, आदि ने भी गजरौला में व्यवस्थाएं देखीं। बाद में ़डीआई शलभ माथुर ने डीएम और एसपी के संग जोया ब्लाक में मतदान केेंद्र का निरीक्षण किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!