अमरोहाउत्तरप्रदेश

डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समितियों को ‘ जाटव कोर ग्रुप’  ने किया सम्मानित 

गजरौला में आयोजित हुआ कार्यक्रम, समाज के लोगों को संगठित रहने पर दिया जोर 

 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ब्लाॅक व नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम व शोभायात्रा आयोजित करने वालीं जन्मोत्सव समितियों को ‘ जाटव कोर ग्रुप’  ने सम्मानित किया।

रविवार को नगर के आरपी वेंक्वेट  हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीसीएस सतीश चंद्रा ने कहा कि हमें बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिये। उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिये। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिये। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान ने कहा कि ब्लाॅक व नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 26 जन्मोत्सव समितियों द्वारा बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, जिसके लिये समितियों के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। शिक्षाविद् रविराज सिंह ने कहा कि सभी स्थानों पर बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम शालीनता के साथ होते रहें, इसके लिये सभी प्रयासरत रहें। भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह ने भी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्नान किया। इस मौके पर होरी सिंह, रामचरन त्रिपाठी, करन सिंह, बीपी सिंह, रेंजर करन सिंह, जयवीर सिंह, उदयभान सिंह, सुरेश चंद्र मौर्य, रमेश चंद्र मौर्य, ऋषभ मौर्य, किरनपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डाॅ.संजीव सागर, सुरेन्द्र पाल सिंह, गुलाब सिंह,  डाॅ.पृथी सिंह मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!