अमरोहाउत्तरप्रदेश
एआईएमआईएम ने भारत सरकार के कदम को बताया स्वागत योग्य
गजरौला में हुई बैठक में कहा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के साथ है खड़ा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। एआईएमआईएम के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.टीपी सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय अस्मिता की रक्षा के लिये पार्टी का हर कार्यकर्ता देश की सरकार के साथ खड़ा है।
अमरोहा। एआईएमआईएम के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.टीपी सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय अस्मिता की रक्षा के लिये पार्टी का हर कार्यकर्ता देश की सरकार के साथ खड़ा है।
शुक्रवार को गजरौला में पक्कापुल में स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में डाॅ.टीपी सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन औवेसी ने राष्ट्र और सरकार के साथ खड़े होकर मुस्लिमों पर कायम अविश्वास को तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ जुट जाएं, क्योंकि सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। प्रदेश महासचिव शहजाद खान व जिलाध्यक्ष साजिद अली चौधरी ने भी पार्टी की नीतियों पर रोशनी डालते हुए पंचायत चुनावों में जुटने का आह्नान किया। बैठक में नईम मंसूरी, निजाम नश्तर, इरफान सिद्दीकी, जाने आलम, नबी हसन सैफी, अब्दुल कादिर, शाहवेज सलमानी, मोबीन जान, कामरीन अंसारी, युसुफ अब्बासी, अनवर खान आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हसनपुर निवासी वसीम चौधरी समाजवादी पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।



