अमरोहाउत्तरप्रदेश

अमरोहा जनपद में किये गए MOU पर कार्य करें विभागः निधि गुप्ता वत्स

डीएम ने निवेशकों की बैंकिंग, जमीन, NOC सहित अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने के दिए निर्देश

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जनपद में विकास की गति में तेजी लाने के क्रम में एमओयू को क्रियान्वयन कराने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शीघ्र ही इन्हें धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलधिकारी ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुधवार को  जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किये गए एमओयू एवं जीबीसी के संबंध में  समीक्षा वैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सूक्ष्म, लघु मध्यम विभाग,  पर्यटन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध, वन सहित अन्य विभागों के द्वारा किये गए जनपद में कुल 189 एमओयू के सापेक्ष कितने मौके पर तैयार हो गए? कितने में  कार्य प्रारम्भ हुआ, कितनी प्रगति हुई, क्या क्या समस्या आ रही है, सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर  एक एक करके विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 61 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी किये गए हैं। उनके कार्य मे तीव्रता लाई जाए। कहा कि निवेशकों के जमीन बैंकिंग एनओसी सहित अन्य छोटी छोटी जो विभागीय समस्याएं आ रही हैं। उनका विभागीय अधिकारी शीघ्रता से प्राथमिकता से निस्तारण कराएं । जिलधिकारी ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। जितने एमओयू किये गए हैं। उनको मौके पर धरातल पर उतारा जाए। जमीन, बैंक NOC, सहित अन्य संबंधी जो छोटी छोटी समस्या है उसको दूर किया जाए।  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए । MOU संबंधी  जो प्रकरण शासन  स्तर पर लंबित हैं उनको पत्राचार के द्वारा  ठीक कराया जाय । कहा कि सही मनीटरिंग किया जाए कोई लापरवाही न हो। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स  ने कहा कि जनपद को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाए। निवेशकों को पूरी सहूलियत दिया जाए। उन्हें कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए । जिलधिकारी ने कहा कि अगली बैठक तक सभी अधिकारी पूरी तैयारी कर लें जो दिक्कतें आ रही हैं उनको स्पस्ट किया जाए और प्रगति सुधारी जाए । बैठक में जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों तथा सतोषजनक प्रगति न करने वाले विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए। इस अवसर  पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!