रॉयल स्कालर एकेडमी गजरौला के 25 बच्चे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल
19 अक्तूबर को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा कराया गया था आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा । गजरौला में स्थित रॉयल स्कालर एकेडमी के प्रधानाचार्य समीर प्रभाकर ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कहा कि इस तरह की परीक्षाओं से हमें भारतीय संस्कृति का बोध होता है।
मंगलवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य समीर प्रभाकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही हमें अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए। बता दें कि 19 अक्तूबर 2024 को रॉयल स्कॉलर्स एकेडमी गजरौला में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा करवाई गई थी। इस परीक्षा में कक्षा 5th से 25 बच्चों ने ( आकाश ,लवय चाहल,मिस्टी ,जागृति ,दिव्या, दक्ष ,जानवी ,सागर, विहान, अथर्व प्रभाकर, ) , कक्षा 6th से 16 बच्चों ने ( अर्जुन प्रभाकर, आदित्य चौधरी ,सुशांत कुमार, हिमांशु यादव ,उर्वशी ,वीर ,अमन, आर्यन, दरपी,दिव्या , ) कक्षा 7th से 16 बच्चों ने ( कीर्ति ,सृष्टि ,वैष्णवी, निशा, तनवी,बुशरा ,रिहान,ईशान ,लव, असद सैफी ) और कक्षा 8th से 19 बच्चों ने ( मानवी शर्मा ,अमीर हमज़ा, वैष्णवी शर्मा,कार्तिक यादव ,अक्ष गुप्ता ,नैना शर्मा ,दक्ष यादव ,मनु ,वरुण प्रजापति, हिमांशु ,पल्लवी)परीक्षा दी। जिसमें कक्षा 8th से लविशा ने प्रथम स्थान ,कक्षा 7th से वैष्णवी बालियान ने द्वितीय स्थान और कक्षा 8th से नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। .
रॉयल स्कूल एकेडमी के प्रधानाचार्य श्री समीर प्रभाकर जी ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया ।



