अमरोहा में मिलावटी खाद्य पर्दाथों की बिक्री रोकने को डीएम निधि गुप्ता हुईं सख्त
जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने दो टूक कहा कि जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न होने ाए। इसके लिए संबंधित विभाग को सैंपलिंग के साथ ही शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खाद्यय सुरक्षा सलाहकार समिति की वैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यों की क्रमशः समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सी एआईएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग कम न हो। टेस्ट रिपोर्ट समय से मंगवाई जाए । प्रतिदिन कितने सैम्पल लिए जा रहे हैं, कितने सैम्पल भेजे गए एवं कितने की रिपोर्ट मिली, यह देखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक जागरूकता कैम्प लगाए जाएं। प्रतिदिन कैम्प अवश्य लगना चाहिए। बच्चे और महिलाओं को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों को जागरूक करने के लिए बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कैम्प लगाया जाए। कार्यक्रम आयोजित किया जाएं। महिलाओं, लड़कियों को भी कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जाए । स्ट्रीट वेंडरों, व्यापार संघ मार्केट एसोशिएशन सहित अन्य एसोसिएशन से मिलकर लोगों को जागरूक किया जाए । कहा कि मिष्ठान व खाद्य पदार्थों की दुकानों का सघन चेकिंग किया जाए मिलावटी खाद्य पदार्थ पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर औषिधि निरीक्षक विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा जिलाधिकारी ने की । कहा कि
नारकोटिक्स जैसे हानिकारक पदार्थ की बिक्री कहीं पर न हो। लोगोंं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो। रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए कार्य किया जाए। अभियान चलाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाए । बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश त्रिपाठी जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह, आयुक्त खाद्यय सुरक्षा विनय अग्रवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।



