अमरोहाउत्तरप्रदेश

साइबर थाने ने वापस कराए जुबिलेंटकर्मी के 30 हजार 697 रुपये

पीड़ित के खाते से निकाल ली थी रकम, अमरोहा पुलिस का आभार किया व्यक्त

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। साइबर ठगों ने गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में कार्यरत शख्स के खाते से 30697 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अथक प्रयासों से पीड़ित की रकम वापस हो गई। उन्होंने अमरोहा पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट- 

थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा
दिनांक – 16.04.2025
वादी/पीडित के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर 30,697/- रुपयें ट्रांसफर कर लेने पर अमरोहा पुलिस की थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराये, पीडित द्वारा सहर्ष अमरोहा पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।
अवगत कराना है कि वादी/आवेदक श्री विजेन्द्र सिंह निवासी जुबिलेन्ट फेस – II थाना गजरौला जनपद अमरोहा के द्वारा दिनांक 28.03.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद अमरोहा के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था कि वादी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर ट्रांसफर/निकाल लिये गये थे । जिसके उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा थाना साइबर क्राइम टीम जनपद अमरोहा को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना साइबर क्राइम की टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में आवेदक/वादी श्री विजेन्द्र सिंह निवासी जुबिलेन्ट फेस- II थाना गजरौला जनपद अमरोहा के साथ हुई धोखाधडी कर ट्रांसफर हुये कुल 30,697/- रुपयें पीडित के बैंक खाते में दिनांक 16.04.2025 को वापस कराये गये रूपयें वापस पाकर वादी ने खुशी का इजहार करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर अमरोहा पुलिस को धन्यवाद कहा तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रंशसा की ।
अमरोहा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित या अन्य ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है । आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके ।
थाना साइबर क्राइम टीम अमरोहा:-
1. निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार प्रभारी थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
2. उ0नि0 तेजेन्द्र सिंह बालियान थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
3. मु0आ0 137 सन्नी तोमर थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
4. क0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
5. आरक्षी 1191 आकाश कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!