अमरोहाउत्तरप्रदेश

अमरोहा में बार एसोसिएशन ने दी भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

संविधान के निर्माता, दलितों, शोषितों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले थे बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा में भारत रत्न, संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के 134 वे जन्मदिवस का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आजाद समाज पार्टी (विधिक प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहेब के दिल में शोषितों, कमजोरों के लिए विशेष स्थान था। वह अत्याचार और शोषण के सख्त खिलाफ थे। वह कहा करते थे कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है। इसलिए शिक्षित बनें और संगठित रहें। कोई भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। मंच का संचालन डा. नीलम सिंह एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने भी बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव नरेंद्र पोसवाल, चरण सुख गोले, चौधरी महाराज सिंह एडवोकेट, खलीक उज्जमा एडवोकेट अर्जुन सिंह एडवोकेट, पुलकित शर्मा एडवोकेट, जावेद अख्तर एडवोकेट, जसबीरी देवी एडवोकेट, कृपाल सिंह एडवोकेट , प्रमोद कुमार एडवोकेट, फैजमैन सिद्दीकी एडवोकेट, उबैद उर रहमान एडवोके, तनवीर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!