अमरोहाउत्तरप्रदेश

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नारी सशक्तीकरण को समर्पित पुस्तक बढ़ो गगन की ओर का किया विमोचन 

लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुस्तक के बारे में बताया कि इस पुस्तक में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष विमला बाथम, नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन, आचार्या सुमेधा समेत काशीपुर, मेरठ, मुंबई, बिजनौर, नोएडा आदि की 76 महिलाओं के संघर्ष की कहानियां हैं 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  बेटी बढ़ो बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी सशक्तीकरण को समर्पित लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक बढ़ो गगन की ओर (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) का विमोचन जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन, श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की संस्थापिका/प्राचार्या डॉ. सुमेधा, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र और अन्य अतिथियों ने किया।

पुस्तक बढ़ो गगन की ओर (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) का विमोचन समारोह कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि से किया। राज्य पुरस्कार से सम्मातिन शिक्षिका प्रीति चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके बाद लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुस्तक के बारे में बताया कि इस पुस्तक में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष विमला बाथम, नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन, आचार्या सुमेधा समेत काशीपुर, मेरठ, मुंबई, बिजनौर, नोएडा आदि की 76 महिलाओं के संघर्ष की कहानी को प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अब इस स्थिति में है कि उन्हें दूसरों का सहयोग करना चाहिए। इस पुस्तक में शामिल कहानियों को छात्र-छात्राओं और अपने परिजनों को पढ़ाना चाहिए। जिससे उन्हें भी कुछ करने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि जो आत्मीय संबंध समूह में बैठकर चर्चा करने से बनते है वो वीडियो काल के माध्यम से संभव नहीं है।

विशिष्ट अतिथि श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की संस्थापिका/प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने अपने कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की स्थापना की कहानी सुनाते हुए समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बढ़ो गगन की ओर पुस्तक का लेखन करके डॉ. दीपक अग्रवाल ने प्रशंसनीय कार्य किया है। इसे पढ़कर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि इस पुस्तक महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को शामिल करने से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। उन्होंने शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्योंं पर भी रोशनी डाली।

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ.वीके शुक्ल और प्रीति चौधरी ने किया।

पांच घंटे तक चले इस समारोह में पुस्तक में शामिल महिलाओं में से कार्यक्रम में मौजूद 60 महिलाओं ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में एक-एक करके बताया। जिन्हें जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर टीएमयू मुरादाबाद की संयुक्त कुलसचिव डॉ. अलका अग्रवाल, बीसीए विभाग की अध्यक्ष डॉ. रंचना शर्मा, बिजनौर की समाजसेवी सविता अग्रवाल, रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरज कौर, डॉ. कमलेश सिंह अंजू रानी दीक्षित, दीपा अग्रवाल, हितेश चौधरी, चारू शर्मा, नीतू सिंह, ज्योति, संजय कुमारी, बबिता शर्मा, रजनी, शिक्षिका एवं कवियत्री प्रीति चौधरी,  गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!