अमरोहाउत्तरप्रदेश

किसी भी परिस्थिति में न हारें हिम्मत, ​मेहनत करेंगे तो अवश्य ही मिलेगी सफलताः विनोद झा

जुबिलेंट में बधाई समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा/गजरौला। जुबिलेंटइंग्रेविया लिमिटेड के साइट हेड विनोद झा ने कहा कि निष्ठा एवं ईमानदारी से किया गया कोई भी कार्य विफल नहीं होता है। चाहे पढ़ाई हो या फिर नौकरी अथवा कोई भी कार्यक्षेत्र। मेहनत अवश्य रंग लाती है और उसी के परिणाम स्वरूप सफलता भी प्राप्त होती है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारने और डटे रहने का आह्वान किया।
 शुक्रवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटिेड के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह में कंपनी के अध्यक्षों के वार्षिक पुरस्कार के लिए चयनित कर्मियों के साथ ही जुबिलेंटकर्मियों के होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मैन्यूफैक्चरिंग हेड अमित जोशी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के ​लिए लक्ष्य के साथ ही मेहनती, ईमानदार और दृढ़संकल्पी होना भी बेहद जरूरी है। जब तक हम किसी भी कार्य को पूरी तन्मयता से नहीं करेंगे, सफलता मिलनी काफी मुश्किल है। इसलिए कार्य के प्रति अपनी लगन को खत्म न होने दें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेबीएफ फाउंडेशन के मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट, सीएसआर के कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव, कपिल जोशी, अजय कुमार सिन्हा, मो. खुर्शीद कंवर, सतेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इनके अलावा हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले जुबिलेंट कर्मियों के बच्चों हर्षिता चौहान, वंश चौधरी, मयंक सिंह, एशनी गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एचआर हेड मनोज शर्मा, अर्चना पांडेय, सुनील सिंह, रविंद्र झा, मनीश पांडेय आदि भी मौजूद रहे। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने पुरस्कार पाने वाले कंपनीकर्मियों और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!